{"_id":"6a6081b75df0fa58500be5ec","slug":"video-nahan-news-cpim-burns-effigies-of-donald-trump-and-pm-narendra-modi-over-proposed-india-us-fta-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में सीपीआईएम ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में सीपीआईएम ने डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:09 PM IST
Link Copied
भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के विरोध में बुधवार को नाहन के शहीद चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [सीपीआईएम] के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शहीद चौक पहुंचे। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोनों नेताओं के पुतले जलाए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से किसानों, बागवानों और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे किसी भी समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की।
सीपीआईएम नेताओं ने कहा कि यदि जनहित के मुद्दों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।