{"_id":"6a6082aa78ecddaaaf0e8d5d","slug":"video-paonta-sahib-news-nsui-protests-against-alleged-lathi-charge-and-exam-irregularities-burns-pms-effigy-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एनएसयूआई का प्रदर्शन, कथित लाठीचार्ज और परीक्षा धांधली के विरोध में पीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एनएसयूआई का प्रदर्शन, कथित लाठीचार्ज और परीक्षा धांधली के विरोध में पीएम का फूंका पुतला
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:13 PM IST
Link Copied
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की पांवटा साहिब इकाई ने दिल्ली में छात्रों पर कथित लाठीचार्ज, परीक्षाओं में कथित धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही तय करने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों के हितों की अनदेखी की जा रही है और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन आगे भी आवाज उठाता रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय एनएसयूआई छात्र इकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी भाग लिया और प्रदर्शन को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।