{"_id":"69982fcbbc976dfff50cd586","slug":"video-sirmour-mm-sarog-made-it-to-the-super-eight-of-the-sirmour-cricket-cup-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: एमएम सरोग ने सिरमौर क्रिकेट कप के सुपर आठ में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: एमएम सरोग ने सिरमौर क्रिकेट कप के सुपर आठ में बनाई जगह
चौगान मैदान में चल रही सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता में एमएम सरोग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ई से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया। क्वालिफाई मुकाबले में टीम ने पीडी वारियर्स को 15 रन से हराया हराया। एमएम सरोग ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित आठ ओवर में 105 रन का लक्ष्य रखा। यूनिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जबाव में पीडी वारियर्स की टीम 90 रन ही बना सकी। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में ऑल आउट अवेंजर्स ने गाताधार वैली इलेवन, पीडी वारियर्स ने यंग स्टार हरिपुरधार, सरोग ने आईआईएम सिरमौर, ड्रीम इलेवन संगड़ाह ने भाटावाली पांवटा साहिब, पीडी वारियर्स ने ऑल आउट अवेंजर्स और सरोग ने ड्रीम इलेवन संगड़ाह को हराया। प्रतियोगिता में रणवीर ठाकुर मुख्यातिथि और शुभम चौहान, शुभम यूनिक स्टोर, सुभाष शर्मा, मोनू सैनी, मनीष ठाकुर, यश ठाकुर ,अनिल ठाकुर, रोशन शर्मा विशेष अतिथि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।