{"_id":"69fc6158d91108433d08e9ea","slug":"video-solan-congress-backed-candidates-file-nomination-papers-accompanied-by-supporters-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ भरे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने समर्थकों के साथ भरे नामांकन पत्र
Ankesh Dogra
Updated Thu, 07 May 2026 03:24 PM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनावों के लिए वीरवार को नामांकन प्रक्रिया आरंभ होते ही उपमंडलाधिकारी कसौली कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। इस दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस उम्मीदवार नेत्र अत्री तथा जिला परिषद वार्ड नंबर 9 टकसाल से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक ठाकुर ने एसडीएम कसौली कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। दोनों उम्मीदवार ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के नारों के बीच कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी कसौली के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, युवा कांग्रेस के सक्रिय नेता अमरजीत कौशल सहित करीब 70 से 80 समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने दोनों उम्मीदवारों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और जीत के समर्थन में नारे लगाए। नामांकन के बाद दोनों उम्मीदवारों ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। उम्मीदवारों ने क्षेत्रवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा तथा प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया पूरी करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।