{"_id":"6a59c6757d42cd4f5d0dda14","slug":"video-solan-monkey-death-mystery-20-monkeys-found-dead-kotlanala-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर में बंदरों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप, 20 की मौत; जहर देकर मारने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर में बंदरों की रहस्यमयी मौतों से हड़कंप, 20 की मौत; जहर देकर मारने की आशंका
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:36 AM IST
Link Copied
सोलन शहर में पिछले कुछ दिनों से बंदरों की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न हिस्सों से अब तक करीब 20 बंदरों के मृत मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें सबसे अधिक मामले कोटलानाला वार्ड से सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
वीरवार को भी कोटलानाला वार्ड स्थित एक कूड़ेदान से एक बंदर का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग उठाई।
मामले को लेकर सामाजिक संस्था एहसास ने उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संस्था का कहना है कि यह पता लगाया जाना चाहिए कि बंदरों की मौत किसी बीमारी, प्राकृतिक कारण या किसी अन्य वजह से हुई है। संस्था ने यह आशंका भी जताई है कि यदि किसी ने जानबूझकर जहरीला पदार्थ देकर बंदरों को नुकसान पहुंचाया है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
संस्था ने प्रशासन से मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराने, मौत के कारणों का वैज्ञानिक परीक्षण करवाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे मामलों से क्षेत्र में चिंता का माहौल है और जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।