{"_id":"6a59c9181c5c99ffbf037515","slug":"video-solan-road-safety-meeting-strict-action-against-overspeeding-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरस्पीडिंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सड़क सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, ओवरस्पीडिंग और नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:48 AM IST
Link Copied
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने की।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन करवाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही दुर्घटनाओं को कम करने और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।