{"_id":"6a61a8b43932873dd10b2fe9","slug":"video-solan-rain-weather-update-school-children-heavy-rain-today-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan Rain: सुबह से झमाझम बारिश, भीगकर स्कूल पहुंचे बच्चे; अगले दो दिन और बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan Rain: सुबह से झमाझम बारिश, भीगकर स्कूल पहुंचे बच्चे; अगले दो दिन और बरसेंगे बादल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:07 AM IST
Link Copied
सोलन जिले में गुरुवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ी।
बारिश के चलते कई स्कूली बच्चे छाते और रेनकोट के बावजूद भीगते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं दफ्तर जाने वाले लोगों को भी बारिश के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को भी सतर्क होकर सफर करना पड़ा।
बुधवार दोपहर को जिले में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन गुरुवार सुबह से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार सोलन सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।