{"_id":"68f316d8cad7833df4064fc8","slug":"video-video-ayathhaya-ma-gaha-ka-dathal-sa-bnaii-bhagavana-rama-ka-anakha-tasavara-2025-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अयोध्या में गेहूं के डंठल से बनाई भगवान राम की अनोखी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अयोध्या में गेहूं के डंठल से बनाई भगवान राम की अनोखी तस्वीर
उत्तर प्रदेश रीजनल ट्रेड शो 2025 में इस बार देसी हुनर और आत्मनिर्भर भारत की झलक एक साथ देखने को मिल रही है। मेले में सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है गेहूं के डंठल से बनाई गई भगवान राम की अनोखी कलाकृति, जिसे देखने के लिए लोग लगातार उमड़ रहे हैं। कलाकार ने खेतों से निकले गेहूं के सूखे डंठलों को जोड़कर भगवान राम की ऐसी मनमोहक तस्वीर बनाई है, जिसमें बिना रंग और ब्रश के भी जीवंत भाव झलक रहे हैं।
दूसरी ओर, महिलाओं के लिए स्टाइलिश खादी वस्त्रों की दुकानों ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पारंपरिक खादी को आधुनिक डिजाइन और फैशन के साथ पेश कर महिला उद्यमियों ने यह साबित कर दिया कि आत्मनिर्भर भारत की सच्ची ताकत इन्हीं हाथों में बसती है। देशी कपड़ों में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है और युवा पीढ़ी भी इन्हें पसंद कर रही है। दिलचस्प पहल यह है कि मेले में लगे हर स्टॉल को प्रशासन की ओर से 25 रुपये प्रतिदिन दिए जा रहे हैं, जबकि बिक्री से अतिरिक्त कमाई अलग से हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।