{"_id":"6a58ccb564c37d077006d1bf","slug":"video-video-carabga-sa-nakal-bhagavana-jagananatha-ka-rathayatara-makatha-bda-ka-parasatata-bna-aakarashhanae-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चारबाग से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मुकुंद बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चारबाग से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मुकुंद बैंड की प्रस्तुति बनी आकर्षण
चारबाग स्थित रविंद्रालय से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच भक्तों ने रथ के साथ नगर भ्रमण किया। रथयात्रा में मुकुंद बैंड की संगीतमय प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा चारबाग, नाका, बांसमंडी और हजरतगंज मार्ग से होकर अपने निर्धारित गंतव्य की ओर बढ़ी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। पुलिस और प्रशासन ने यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।