{"_id":"6a7c595a343f0f832307a4ba","slug":"video-video-jama-ma-fasa-kajaemaya-ka-kalpata-galta-taraka-sa-khaugdha-vahana-para-utha-saval-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जाम में फंसीं केजीएमयू की कुलपति, गलत तरीके से खड़े वाहनों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जाम में फंसीं केजीएमयू की कुलपति, गलत तरीके से खड़े वाहनों पर उठे सवाल
लखनऊ के केजीएमयू परिसर में गलत तरीके से खड़े वाहनों के कारण ओपीडी से लौट रहीं कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद गांधी वार्ड के पास जाम में फंस गईं। कुलपति के जाम में फंसने के बाद उन्हें निकालने के लिए तत्काल स्टाफ को लगाया गया। हालांकि, सवाल यह उठ रहा है कि जब कोई आम मरीज या तीमारदार इसी जाम में फंसता है तो उसे निकालने के लिए कौन आगे आता है।
बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे ज्यादातर वाहन अस्पताल के स्टाफ के ही खड़े थे। गांधी वार्ड में गंभीर मरीजों का इलाज होता है, ऐसे में रास्ते में वाहनों के खड़े रहने से किसी आपात स्थिति में परेशानी बढ़ सकती है। परिसर में जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब सवाल है कि कुलपति के जाम में फंसने के बाद क्या केजीएमयू की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।