{"_id":"6a7c584cd1a800975403e5d7","slug":"video-video-mahal-sarakashha-va-athhakara-para-kajaemaya-ma-karayakarama-dajatal-karaima-ka-lkara-jaganprka-kaya-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महिला सुरक्षा व अधिकार पर केजीएमयू में कार्यक्रम, डिजिटल क्राइम को लेकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महिला सुरक्षा व अधिकार पर केजीएमयू में कार्यक्रम, डिजिटल क्राइम को लेकर जागरूक किया
लखनऊ के केजीएमयू स्थित कलाम सेंटर में महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अपर्णा कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और बदलते डिजिटल दौर में सामने आ रही चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय एआई का है और आने वाली पीढ़ी को इसके प्रभावों का ज्यादा सामना करना पड़ेगा। डिजिटल क्राइम को लेकर उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि ‘मेरे साथ ही क्यों’, क्योंकि डिजिटल अपराध किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।