{"_id":"6a3e4b722f434e41b1047a1e","slug":"video-video-lkhanauu-ma-paugdha-ka-dalya-para-ltaka-bjal-ka-khabha-hataya-gaya-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में पेड़ की डालियों पर लटका बिजली का खंभा हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में पेड़ की डालियों पर लटका बिजली का खंभा हटाया गया
शहीद पथ किनारे पेड़ की हल्की डालियों के सहारे लटके भारी-भरकम बिजली के खंभे की तस्वीर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से खंभे को हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि खंभा पेड़ की डालियों के सहारे लटका हुआ था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह गंभीर खतरा बना हुआ था। समाचार प्रकाशित होने के बाद पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए खंभे को सुरक्षित तरीके से हटा दिया।
इससे क्षेत्र से संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया।स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए प्रशासन और मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की समस्याओं का शीघ्र समाधान जनहित में आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।