{"_id":"6a60bca20a3b8c83d9061e72","slug":"video-video-lkhanauu-vamanasa-esasaeshana-ma-karayakaranae-canava-sapanana-savana-ka-savagata-utasava-thhamathhama-sa-manaya-gaya-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन में कार्यकारिणी चुनाव संपन्न, 'सावन का स्वागत' उत्सव धूमधाम से मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन में कार्यकारिणी चुनाव संपन्न, 'सावन का स्वागत' उत्सव धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ वीमेन्स एसोसिएशन की ओर से 122, महात्मा गांधी मार्ग स्थित चिल्ड्रन पैलेस स्कूल में कार्यकारिणी चुनाव एवं 'सावन का स्वागत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए सत्र की शुरुआत के साथ कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सावन उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेई ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने नए सत्र के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा साझा की।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सावन के पारंपरिक गीतों, नृत्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और लोकगीतों से कार्यक्रम का माहौल उत्सवमय हो गया।
इस अवसर पर डॉ. ऊषा सिन्हा, ज्योति कौल, अमिता शुक्ला, मंजू सिंह, सुषमा सिंह, रमा गुप्ता, मनोरमा मिश्रा, सरिता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल सहित संस्था की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।