{"_id":"69db9a4b4fa7ede1e201c1f8","slug":"video-video-sagha-lka-sava-aayaga-ka-ora-sa-aayajata-rashhataraya-rakashha-akathama-va-naval-akathama-ka-paravasha-parakashha-samapanana-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न
लखनऊ के केकेवी कॉलेज में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नेवल अकादमी की प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। परीक्षा छूटने के बाद केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों से बातचीत करने पर अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट का सेक्शन तुलनात्मक रूप से सरल और स्कोरिंग रहा। वहीं, गणित के सेक्शन ने अभ्यर्थियों को थोड़ा परेशान किया। कानपुर और हरदोई से आए छात्रों ने बताया कि बीजगणित, त्रिकोणमिती और प्रायिकतासे जुड़े प्रश्न काफी समय लेने वाले रहें।
केमिस्ट्री, बायोलॉजी और करंट अफेयर्स के प्रश्न सामान्य स्तर के रहे, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को काफी राहत मिली। हरदोई से आई दिव्या ने बताया कि अगर तैयारी अच्छी हो तो पेपर कठिन नहीं था। हालांकि, बीजगणित और त्रिकोणमिति के कुछ सवालों ने थोड़ा उलझाया। वहीं अंबेडकरनगर से आई कुसुम ने बताया कि मेरा यह पहला प्रयास था। गणित थोड़ा कठिन लगा, लेकिन साइंस और जीके के प्रश्न काफी अच्छे थे।
कानपुर से आए कान्हा मिश्रा ने बताया कि "फिजिक्स में ग्राफ आधारित प्रश्न थोड़े ट्रिकी थे। कुल मिलाकर पेपर संतुलित था, लेकिन टाइम मैनेजमेंट की चुनौती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।