{"_id":"69f45da437904b5c1603f917","slug":"video-video-sahakarata-bhavana-ma-sakalpa-samamalna-ops-bhal-samata-18-sataraya-maga-para-aathalna-ka-catavana-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सहकारिता भवन में संकल्प सम्मेलन, OPS बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सहकारिता भवन में संकल्प सम्मेलन, OPS बहाली समेत 18 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सहकारिता भवन में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति (S4) की ओर से प्रांतीय संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के शिक्षक, कर्मचारी और संविदाकर्मी शामिल हुए।
समिति के महासचिव आर.के. निगम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को 10 अप्रैल को 18-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था, जिस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, टीईटी (TET) से मुक्ति, निजीकरण पर रोक और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
सम्मेलन में अध्यक्ष अजय सिंह, संयोजक संजय मणि त्रिपाठी और अन्य प्रमुख संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि यदि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं करती, तो वे एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन का बिगुल फूंकते हुए अध्यक्ष अजय सिंह ने कर्मचारियों से जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकारों की रक्षा के लिए अब एक ऐतिहासिक और निर्णायक संघर्ष अनिवार्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।