Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: सूर्य नगर क्रॉसिंग पर दबंगों का तांडव, छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला,चार घायल, युवक की हालत नाजुक
{"_id":"68cfd07baea8706c850aae13","slug":"video-video-saraya-nagara-karasaga-para-thabga-ka-tadava-chhaugdhachhaugdha-ka-varathha-ma-paravara-para-hamalcara-ghayal-yavaka-ka-halta-najaka-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सूर्य नगर क्रॉसिंग पर दबंगों का तांडव, छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला,चार घायल, युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सूर्य नगर क्रॉसिंग पर दबंगों का तांडव, छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला,चार घायल, युवक की हालत नाजुक
पारा के सूर्य नगर क्रॉसिंग पर रविवार रात शराबी दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने वाले परिवार पर कहर बरपा दिया। नशे में धुत दबंगों ने पहले युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक का सिर फट गया और हालत गंभीर बनी हुई है। दो महिलाएं और एक बुजुर्ग भी जख्मी है।
पीड़िता के मुताबिक पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के बाद जब परिवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था तभी सूर्य नगर क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे 50 से अधिक दबंगों ने कार रोककर दोबारा हमला बोल दिया। कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और बेटे को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया। बीच बचाव करने वालों को भी नहीं छोड़ा गया।
हमलावर बेटे को मरा समझकर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया नामजद आरोपियों नागेंद्र यादव उर्फ गब्बर, पदम्मन यादव, बब्बन यादव, श्रीकांत और उदय यादव समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घर पर पुलिस तैनात कर दी गई और पुलिस की तीन टीमों का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दबिश दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।