{"_id":"69e0954b46d599829a093b3e","slug":"video-video-sasakata-pathashal-dagara-kalja-ma-rajagara-mal-ka-aayajana-nama-kapanaya-na-ka-sharakata-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संस्कृत पाठशाला डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, नामी कंपनियों ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संस्कृत पाठशाला डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, नामी कंपनियों ने की शिरकत
लखनऊ के सदर स्थित संस्कृत पाठशाला डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें फिजिक्स वाला (Physics Wallah), फ्रैंकफिन (Frankfynn) और कई प्रतिष्ठित इंश्योरेंस कंपनियां शामिल रहीं।
मेले में न केवल कॉलेज के छात्र, बल्कि अन्य डिग्री कॉलेजों के छात्र और पास-आउट युवाओं ने भी हिस्सा लिया। अब तक लगभग 100 से 150 युवा अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। कंपनियां छात्रों के सीवी जमा कर रही हैं और मौके पर ही इंटरव्यू व काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्या ने उम्मीद जताई कि यह पहल युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी। यह मेला शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।