सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Agra-Mumbai National Highway was blocked for two hours, police detained Congress workers

कांग्रेस का 'महाचक्काजाम': आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, कई किलोमीटर तक जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/शिवपुरी Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 04:05 PM IST
Agra-Mumbai National Highway was blocked for two hours, police detained Congress workers

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किसानों की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी “महाचक्का जाम” आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर हजारों किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। आंदोलन का सबसे बड़ा असर ग्वालियर में देखने को मिला, जहां आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। 

ग्वालियर में इस आंदोलन की कमान अशोक सिंह, कमलेश्वर पटेल और संजना जाटव ने संभाली। नेताओं ने किसानों के साथ सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश के किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रही। आंदोलन कर रहे किसानों की मुख्य मांग गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की है। किसानों का आरोप है कि वर्तमान समर्थन मूल्य उनकी लागत के मुकाबले बेहद कम है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा खाद की किल्लत, खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं और कथित धांधली भी किसानों की बड़ी समस्या बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौर के पिगंडबर चौराहे पर कांग्रेस का चक्काजाम, एबी रोड पर ट्रैक्टर लगाकर रोका रास्ता

किसानों ने कहा कि कई केंद्रों पर घंटों इंतजार के बाद भी उनकी उपज की तौल नहीं हो रही, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। महा चक्काजाम का असर केवल ग्वालियर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्वालियर से इंदौर तक करीब 700 किलोमीटर लंबे आगरा-मुंबई हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर ट्रक, बसें और निजी वाहन घंटों फंसे रहे। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास करती रही। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। इस बड़े आंदोलन ने प्रदेश की राजनीति और किसानों के मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है।

 

शिवपुरी में घंटों थमा रहा यातायात

पड़ोरा चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान एकत्र हुए और सड़क पर डेरा जमा लिया। ‘भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारों के साथ कांग्रेसियों ने चक्काजाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह थम गई और दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ यात्री बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे मुसाफिरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने किया। उनके साथ जिले के कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दोपहर करीब 1 बजे कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में पड़ोरा चौराहे पहुंचे और मुख्य सड़क पर बैठ गए। हाथों में तख्तियां और झंडे लिए कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। चक्काजाम के कारण झांसी-शिवपुरी हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। बसों में बैठे यात्री गर्मी में बेहाल दिखे। कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते अपनाए। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवता दिखाते हुए एंबुलेंस और स्कूली वाहनों को तुरंत रास्ता दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और टीआई ने प्रदर्शनकारियों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।



कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गेहूं खरीदी का भुगतान 7 दिन में किया जाए। फसल बीमा का मुआवजा जल्द दिया जाए। केसीसी ऋण की अवधि बढ़ाई जाए। मंडियों में छाया, पानी, तौल की पुख्ता व्यवस्था हो। 2 बीघा पर 1 कट्टा खाद का नियम खत्म कर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए। सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली दी जाए। करीब दो घंटे बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चक्काजाम समाप्त किया गया। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि किसानों की मांगों को शासन तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: झाली धाम का बदला स्वरूप, आस्था के साथ पर्यटन का भी बढ़ा आकर्षण

07 May 2026

दादों के गांव समैना ततारपुर में युवती की झगड़े में मौत, सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने दी जानकारी

07 May 2026

छेहरटा बाजार में लावारिस कार के बारे में पुलिस ने दी जानकारी

07 May 2026

सरबत खालसा द्वारा नियुक्त जत्थेदारों ने बेअदबी विरोधी कानून का किया स्वागत

07 May 2026

खासा धमाका मामले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, इलाके में बढ़ाई गई चेकिंग

07 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: आरबीएसके टीम के प्रयास से जन्मजात बीमारी से उबरा मासूम, परिवार में लौटी मुस्कान

07 May 2026

47 लाख देकर अमेरिका भेजा बेटा, एक साल जेल में काटा, मोगा का मामला

07 May 2026
विज्ञापन

अमृतसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, डीजीपी पंजाब के दौरे के बाद पुलिस अलर्ट पर

07 May 2026

बहादुरगढ़ में सातवें दिन भी जारी रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर करेंगे प्रदर्शन

रेवाड़ी के बावल में बावल इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, सोलर कंपनी का प्लांट जलकर राख

07 May 2026

VIDEO: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर निवेदिता शिक्षा सदन में किया गया ध्वजारोहण

07 May 2026

फतेहपुर में इनामिया भाजपा नेता मुठभेड़ में गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले में चल रहा था फरार

07 May 2026

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में एलएलबी के छात्र की गोली मारकर हत्या, सामने आया वीडियो

07 May 2026

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बदल गई श्रवण सिंह की जिंदगी, प्रिंसिपल बोलीं-बाकी बच्चे भी हो रहे प्रेरित

Ujjain News: भस्म आरती में भांग और मुंडमाला से सजे बाबा महाकाल, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

07 May 2026

आठ दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा; VIDEO

07 May 2026

हर्धन गांव में अखंड हरि कीर्तन का हुआ आयोजन, VIDEO

07 May 2026

श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO

07 May 2026

Bhopal: 70 साल के वकील नाना ने पार कर दी सारी हदें, बच्ची ने मां से जो बताया सुनकर होश उड़ जाएंगे

06 May 2026

तो बच जाते लोग..! Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident पर बड़ा खुलासा, हेल्पर चला रहा था क्रूज!

06 May 2026

आयकर के नए कानून में पूंजीगत लाभ के नियम हुए सरल

06 May 2026

Meerut: हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास परिषद ने की सीलिंग की कार्रवाई, बताया अवैध निर्माण

06 May 2026

LLB के छात्र को गोलियों से भूना, देखें वीडियो

06 May 2026

Muzaffarnagar: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकाली जागरूकता रैली

06 May 2026

Meerut: औघड़नाथ मंदिर के बाहर बैठे संदिग्धों को हटाया, कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, सत्यापन होगा शुरू

06 May 2026

Meerut: कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, कई गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, संदिग्धों को भी रोका

06 May 2026

Meerut: संदिग्ध वाहनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज़, कई के हुए चालान

06 May 2026

ग्रैंड स्क्वायर सील: किराए पर दुकान लेने वाले व्यापारियों में गुस्सा, बोले...हमें नोटिस के बारे में नहीं दी जानकारी, आज लग रही सील, कहां लेकर जाएं लाखों का माल, किराया भी दिया एडवांस

06 May 2026

गुरुग्राम: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे एथलेटिक्स खिलाड़ी, नए सिंथेटिक ट्रैक और स्टेडियम की मांग

06 May 2026

फर्जी दवाई बिल और स्टॉक में हेराफेरी: गुरुग्राम में एचआर मैनेजर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ गबन का आरोप

06 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed