{"_id":"69874062fa0507d94208be05","slug":"widowed-aunt-obscene-photo-with-nephew-created-ai-went-viral-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3925764-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa : AI से विधवा चाची की भतीजे संग अश्लील तस्वीरें बनाई, इज्जत बचाने के लिए पीड़िता ने थमा दी जमा पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : AI से विधवा चाची की भतीजे संग अश्लील तस्वीरें बनाई, इज्जत बचाने के लिए पीड़िता ने थमा दी जमा पूंजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 09:55 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर एक विधवा महिला की उसके भतीजे के साथ अश्लील तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गईं। इतना ही नहीं, इन तस्वीरों को हटाने और आगे प्रसारित न करने के बदले महिला से पैसों की मांग भी की गई।
मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है महिला
जावर थाना क्षेत्र की रहने वाली यह ग्रामीण महिला मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। आरोप है कि आरोपी ने महिला की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उससे 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे महिला ने अपने घर निर्माण के लिए जमा की गई राशि से आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिया। इसके बावजूद आरोपी नहीं माना और उससे लगातार और अधिक पैसों की मांग करता रहा।
महिला मानसिक रूप से भी काफी परेशान
आरोपी ने पैसे नहीं देने पर महिला को धमकी दी कि वह उसकी और भी अधिक आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस पूरे घटनाक्रम से महिला बेहद डरी और सहमी हुई है। समाज और परिवार में बदनामी होने के कारण महिला मानसिक रूप से भी काफी परेशान है।
आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में महिला ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उसकी सुनवाई नहीं की गई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकती है।
डीआईजी के आदेश पर FIR दर्ज
मामले को गंभीरता से लेते हुए खंडवा डीआईजी मनोज कुमार राय ने तत्काल संज्ञान लेकर साइबर टीम को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान साइबर सेल द्वारा आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर जावर थाना पुलिस ने दो मोबाइल नंबर के सिम धारकों के खिलाफ अश्लील फोटो बनाने, उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने तथा पीड़िता को बदनाम करने के आरोप में शुक्रवार देर शाम प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।