सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A young man climbed a 120-foot-high high-tension tower in Jamun Dhol village over a love affair

Narmadapuram News: प्रेम प्रसंग में 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे बाद उतारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 04:44 PM IST
A young man climbed a 120-foot-high high-tension tower in Jamun Dhol village over a love affair

जिले के केसला थाना क्षेत्र के जामुन ढोल गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते खतरनाक कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार युवक कमल धुर्वे (पिता संतोष धुर्वे) अचानक 125 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया और करीब 120 फीट की ऊंचाई पर जाकर बैठ गया। जैसे ही ग्रामीणों ने उसे इतनी ऊंचाई पर देखा, इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देर में यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और लोग दहशत में आ गए कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एसडीईआरएफ टीम और मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीमों ने बेहद सावधानी से काम करते हुए युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। इस दौरान करीब 5 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। टावर पर चढ़ा युवक लगातार डटा रहा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और भी चुनौतीपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें- एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा झटका: नया सरचार्ज लागू, जानें एक माह तक कितना रहेगा जेब पर अतिरिक्त बोझ?

एसडीईआरएफ और पुलिस टीम ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए लगातार समझाइश दी और युवक को शांत करने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत और लगातार बातचीत के बाद आखिरकार टीम को सफलता मिली और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सुखतवा चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस पूरी घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घंटों तक लोग टावर के नीचे खड़े होकर इस खतरनाक और रोमांचक घटनाक्रम को देखते रहे। प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हेलीकॉप्टर से 15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को उतारा, सेना ने किया रेस्क्यू

03 May 2026

विश्व हास्य दिवस: हंसना हर किसी के लिए है जरूरी, रिपोर्टर दीपक शर्मा की खास रिपोर्ट

03 May 2026

जांजगीर-चांपा: कोरबा से सरायपाली जा रही यात्री बस सड़क किनारे पलटी, 14 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

03 May 2026

VIDEO: जौलीग्रांट क्षेत्र में तेज तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि

03 May 2026

Mandi: चलती कार से खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल, खुले में फेंका कैन

03 May 2026
विज्ञापन

लखनऊ: मशीनों से शिफ्ट की गई इमारत, इस तकनीकी से हुआ संभव; आया इतना खर्च

03 May 2026

Mandi: लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश बनी आफत, गंदम की फसलें बर्बाद

03 May 2026
विज्ञापन

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज; चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज आंधी के साथ बरसे बदरा

03 May 2026

मोगा में टिपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, मोटर साइकिल सवार युवक की जलकर मौत

03 May 2026

Una: तेज हवाओं से उड़ी तिरपाल, खेतों में भीगी तूड़ी; गेहूं की खड़ी फसल पर भी खतरा

03 May 2026

VIDEO: देहरादून में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि

03 May 2026

Barmer News: सनवाड़ा में प्रार्थना के बाद 16 बच्चों की तबियत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप, जांच जारी

03 May 2026

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; बुजुर्ग से लूट करने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे, बाइक और तमंचे बरामद

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्या, चाचा बोले- पिता नियाज ने चार साल पहले की थी दूसरी शादी, नहीं थी अनबन

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्यारोपी मां गासिया खातून का नहीं लगा सुराग, परिजन बोले कोई और भी शामिल

03 May 2026

Video: सोलन में तेज अंधड़ व तूफान के साथ बारिश शुरू

03 May 2026

झज्जर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी पर पलटा बजरी से भरा कंटेनर

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा दबाव

अंबाला में 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

03 May 2026

यमुनानगर में धूल के गुबार से दिन में हुआ 'रात' का अहसास

03 May 2026

गरनाला के गुरप्रीत को गोली लगने से मौत का मामला, ऊर्जा मंत्री विज ने SP को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

03 May 2026

पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट, खुद की नस काटकर आत्महत्या का किया प्रयास

03 May 2026

श्री महाकाल की भस्म आरती: चंद्रमा और बेलपत्र श्रृंगार बना आकर्षण का केंद्र, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

03 May 2026

VIDEO: तेज रफ्तार डीसीएम के टक्कर दो गुमटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, तीन घायल

03 May 2026

हरिद्वार कुंभ: मेलाधिकारी सोनिका ने लिया संपर्क मार्गों का जायजा

03 May 2026

'टिहरी डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला

03 May 2026

Meerut: जागृति विहार में युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, परिवार में मचा कोहराम

03 May 2026

Shamli: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

02 May 2026

Baghpat: पुलिस चौकी में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम

02 May 2026

उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, ललित श्यामदासानी बने अध्यक्ष

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed