सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Teak Scam in Raisen: Youth who complained about deforestation becomes accused

MP: सिलवानी वन परिक्षेत्र में सागौन कटाई का बड़ा खुलासा, शिकायतकर्ता को ही भेजा जेल; विभाग पर मिलीभगत के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 05:24 PM IST
Teak Scam in Raisen: Youth who complained about deforestation becomes accused
रायसेन जिले के सिलवानी वन परिक्षेत्र में सागौन के बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई और वन विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्राम खेरी, जमुनिया और चौका में सैकड़ों की संख्या में सागौन के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों ने लकड़ी माफियाओं से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए के सागौन के पेड़ों की कटाई करवाई और बाद में शिकायत करने वाले युवक को ही आरोपी बनाकर जेल भेज दिया।

मामले में ग्राम खेरी निवासी आजाद खान पिता मुन्ना खान ने जंगल कटाई की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) से संपर्क कर जानकारी दी थी और मीडिया को भी मौके की जानकारी दी थी। आरोप है कि शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करने के बजाय आजाद खान को ही मुख्य आरोपी बनाते हुए उसके साथ मारपीट की और जेल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार सिलवानी क्षेत्र के खमरिया, चौका और जमुनिया बीट में लंबे समय से अवैध कटाई चल रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में सागौन के पेड़ काटकर ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजे जाते रहे। इस पूरे मामले में करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जब मामला मीडिया में उछला तो वन विभाग के अधिकारी जवाब देने से बचते नजर आए।

मीडिया द्वारा जब इस संबंध में जिला वन अधिकारी (डीएफओ) प्रतिभा शुक्ला से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो पहले उन्होंने नाराजगी जताई, बाद में जांच दल गठित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, आरोप है कि कुछ ही समय बाद शिकायतकर्ता को ही आरोपी बना दिया गया और उस पर सख्त कार्रवाई कर दी गई।

ये भी पढ़ें- लव जिहाद के कई रूप: कभी नौकरी तो कभी दोस्ती-प्यार को बनाया जरिया, धर्मांतरण की राजधानी बनता जा रहा भोपाल

इस बीच मुख्य वन संरक्षक क्षितिज कुमार के रायसेन पहुंचने पर मीडिया ने सवाल किए। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जब से डीएफओ के रूप में प्रतिभा शुक्ला ने पदभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अवैध उत्खनन और जंगल कटाई की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

शिकायतकर्ता के पिता ने आरोप लगाया है कि वनकर्मी उनके घर में घुसे, सामान अस्त-व्यस्त किया और जरूरी दस्तावेज साथ ले गए। उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह दबा दिया जाएगा। फिलहाल पूरे जिले में इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ के डीएस बाल मंदिर स्कूल में लगी पुलिस की पाठशाला, एएसपी सम्यक चौधरी ने दी जानकारी

28 Feb 2026

हिसार के धान्सू गांव के पास 250 एकड़ में 8 माह से जलभराव, मौके पर पहुंचे तहसीलदार

28 Feb 2026

VIDEO: तीन कैफे संचालक एक साथ लापता, अनहोनी की आशंका; घरवालों को सता रहा ये डर

28 Feb 2026

VIDEO: तीन कैफे संचालक एक साथ लापता, अनहोनी की आशंका; घरवालों को सता रहा ये डर

28 Feb 2026

VIDEO: रंगभरी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य लठामार और फूलों की होली

28 Feb 2026
विज्ञापन

नारनौल में फिर बदला मौसम, अल सुबह हुई बूंदाबांदी

सोनीपत में श्रीराम कथा से पहले कराया गया वेदी पूजन

28 Feb 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में दो महीने की सैलरी न मिलने पर ठेके के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Video: रायबरेली में खस्ताहाल सड़क के विरोध में उतरे ग्रामीण,सड़क नहीं तो वोट नहीं का किया एलान

28 Feb 2026

Video: रायबरेली में आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, बड़ा हादसा टला

28 Feb 2026

बम धमकी के बाद अमृतसर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

28 Feb 2026

Video: मेडिकल स्टूडेंट ने पार्क में खेली होली, बॉलीवुड के गीतों पर थिरके

28 Feb 2026

फतेहाबाद में हिसार रोड पर दो दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

28 Feb 2026

चरखी-दादरी में छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला, रोहतक पीजीआई में पिता ने किया शव लेने से इंकार

28 Feb 2026

श्री अकाल तख्त का आदेश न मानने पर डीएसजीएमसी सदस्यों को 15 दिन की मोहलत

28 Feb 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली फिर करवट, आसमान में छाए बादल

28 Feb 2026

थाना कलां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

28 Feb 2026

फगवाड़ा से बरनाला रैली के लिए कांग्रेसियों का जत्था विधायक के नेतृत्व में हुआ रवाना

28 Feb 2026

कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका बोले बरनाला में राहुल गांधी की रैली पीड़ितों की आवाज

28 Feb 2026

कानपुर: पनकी पावर हाउस बंधे के पास कंबल में लिपटा मिला महिला का शव

28 Feb 2026

शराब की दुकान को हटवाने के लिए आई महिलाओं ने सांसद का किया घेराव

28 Feb 2026

जालंधर में देर रात डॉक्टर के घर पर 10 राउंड फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

28 Feb 2026

बरनाला में राहुल गांधी की रैली आज, तैयारियां पूरी

28 Feb 2026

झांसी के भोजला मंडी में दुकानों के फर्श को चूहों ने किया खोखला

28 Feb 2026

Video: डिवाइडर से टकराकर पलटा डंपर, गैस कटर से केबिन काट निकाले गए चालक व खलासी

28 Feb 2026

फगवाड़ा में शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम में साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन

28 Feb 2026

Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की

28 Feb 2026

अमृतसर में तीन दिवसीय ‘रंगला पंजाब उत्सव’ का भव्य आगाज

28 Feb 2026

Ujjain News: भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर प्रसाद का भ्रामक वीडियो फैलाने वाले पर FIR दर्ज

28 Feb 2026

भीनमाल की घोटा गैर: जब ‘बाबैया ढोल’ की एक थाप पर थिरक उठता है पूरा शहर

28 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed