Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shameful act of Patwari in Khilchipur, Rajgarh, minor girl beaten for making video
{"_id":"69a3f0b0341ac161460cb410","slug":"shameful-act-of-patwari-in-khilchipur-rajgarh-minor-girl-beaten-for-making-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1454-4004991-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: राजगढ़ के खिलचीपुर में पटवारी की शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्रा का वीडियो बनाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: राजगढ़ के खिलचीपुर में पटवारी की शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्रा का वीडियो बनाने पर बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 04:14 PM IST
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक पटवारी की कथित शर्मनाक हरकत से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पढ़ाई के लिए किराए से रह रही नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और उसके खिलाफ कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पटवारी महेश साहू (50) के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के उद्देश्य से किराए पर रहती थीं। एक सप्ताह पूर्व आरोपी की पत्नी राजस्थान के छबड़ा में अपने रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी, जिससे वह घर में अकेला था। इसी दौरान उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
दो-तीन वीडियो बनाए
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 11वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने से पहले नहाने के लिए बाथरूम गई थी। आरोप है कि इसी समय पटवारी ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल फोन के जरिए छात्रा का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि दो से तीन वीडियो रिकॉर्ड किए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में देख लिया, लेकिन परीक्षा और भय के कारण तत्काल विरोध नहीं कर सकी।
मोबाइल में मिले वीडियो
शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्रा ने साथ रह रही अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी गई। रात करीब 9 बजे परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर पहुंच गए। जब उन्होंने मोबाइल की जांच की तो डिलीट किए गए वीडियो रीसाइकल बिन में मिले। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान उसके कपड़े तक फट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि पुलिस को आरोपी को पहले पैदल और फिर बाइक से थाने ले जाना पड़ा। देर रात तक थाने के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही।
मामला दर्ज
खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से नाबालिग छात्रा के नहाते हुए वीडियो बरामद हुए हैं। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।