बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Intermittent rain continues in Tikamgarh district; water has accumulated in several colonies of the town.

टीकमगढ़ में बारिश का दौर शुरू: 26.7 इंच कम बारिश के बाद भी खरीफ फसलें बेहतर; कई कॉलोनियों में जलभराव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 12:56 PM IST
Intermittent rain continues in Tikamgarh district; water has accumulated in several colonies of the town.
टीकमगढ़ में गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले घने बादल छाए रहे और करीब सुबह 8 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने आज दिनभर बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर की कई कॉलोनियों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से रास्तों पर पानी भर गया।

बुधवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। जिले में अब तक 11.2 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी तारीख तक 37.9 इंच औसत बारिश हो चुकी थी। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार 26.7 इंच कम बारिश हुई है।

इस वर्ष मानसून देरी से आया और जून में बहुत कम बारिश हुई। हालांकि आषाढ़ माह की शुरुआत के बाद समय-समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों की स्थिति अच्छी बनी हुई है। जिले में करीब 90 प्रतिशत किसानों ने उड़द, मूंगफली, तिल और सोयाबीन की बोवनी कर दी है।

तहसीलवार बारिश का आंकड़ा
भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ तहसील में सबसे अधिक 438 मिलीमीटर यानी करीब 17.5 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा बड़ागांव में 8.5 इंच, बल्देवगढ़ में 12 इंच, खरगापुर में 15 इंच, जतारा में 12 इंच, मोहनगढ़ में 7.5 इंच, पलेरा में 10 इंच और लिधौरा में सबसे कम 95 मिलीमीटर यानी करीब 4 इंच बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- खेत बना मौत का मैदान: पन्ना में जहरीले सियार के शव को खाने से आठ गिद्धों की मौत की आशंका; वन विभाग में हड़कंप

कम बारिश के चलते बान सुजारा बांध में करीब 31 प्रतिशत पानी ही भरा है। बांध प्रबंधन के अनुसार धसान नदी से पानी की आवक फिलहाल निरंक है और कम जलभराव के चलते बांध के सभी 12 गेट बंद हैं। जिले की नदियों और तालाबों में भी अभी पर्याप्त पानी नहीं आया है।

वहीं गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद टीकमगढ़ शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण इंद्रपुरी कॉलोनी सहित कई इलाकों में रास्तों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

22 Jul 2026

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

22 Jul 2026

कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी

22 Jul 2026

VIDEO: ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में फैली दहशत

22 Jul 2026

नोएडा के गेझा मार्केट की खुली नालियों में ग्राहक संग डूब रहा व्यापार

22 Jul 2026

VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

22 Jul 2026

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

22 Jul 2026

Video: माफिया उत्तराखंड छोड़ो नारे के साथ जन संवाद यात्रा निकालेगी उपपा

22 Jul 2026

Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

22 Jul 2026

Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

बारिश में खुजली से जूझ रहे बेजुबान, रोज 25-30 घायल और बीमार पशु पहुंच रहे नोएडा एनिमल शेल्टर

22 Jul 2026

नर्मदा उफान पर: छोटा रपटा पुल डूबा, मंदिर जलमग्न, बम्हनी-मुगदरा मार्ग भी बंद, जान पर खेलकर नाला पार कर रहे लोग

22 Jul 2026

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

22 Jul 2026

चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात

22 Jul 2026

Budaun खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग दंपती झुलसे

22 Jul 2026

पानीपत: समालखा के गढ़ी छाज्जू स्थित प्राचीन सिद्ध श्रीराम मंदिर में आध्यात्मिक क्विज शो कौन बनेगा ज्ञानरत्न का हुआ शभारंभ

22 Jul 2026

चित्रकूट: दोस्त के साथ जंगल घूमने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

22 Jul 2026

कानपुर पहुंचे संयम रत्न विजय सूरिश्री, जगह जगह हुआ स्वागत

22 Jul 2026

जाहलमा नाले में अस्थायी सड़क बहने से बढ़ीं मुश्किलें, जोखिम उठाकर पार पहुंचाया मरीज

22 Jul 2026

Dhar News: सीएचओ ने सरकारी कार्यालय में बैठकर बनाया वीडियो, जंतर-मंतर के प्रदर्शन का किया समर्थन

22 Jul 2026

VIDEO बरेली में जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

22 Jul 2026

जालंधर में पेपर लीक को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed