सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Police seized opium trees worth 2 crores in tikamgarh

Tikamgarh News: गेहूं के बीच छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 06:33 PM IST
Police seized opium trees worth 2 crores in tikamgarh
जिले के मुहारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं के खेत में छिपाकर की जा रही अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 4100 अफीम के पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव में दो स्थानीय व्यक्तियों द्वारा गेहूं के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जतारा एसडीओपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जिसमें यह अवैध खेती पकड़ी गई।

चार थानों की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
एसपी मंडलोई के मुताबिक, चार थानों की पुलिस इस कार्रवाई में शामिल रही। खेत में अफीम के पौधों को इस तरह लगाया गया था कि वे गेहूं की फसल के बीच छिपे रहें और आसानी से नजर न आएं। लेकिन मुखबिर की सूचना सही साबित हुई और पुलिस ने 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पौधों को जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में गांव के ही दो आरोपी देवेंद्र तिवारी और आसाराम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और आरोपियों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

पुलिस कर रही आगे की जांच
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध रूप से उगाई गई इस अफीम को कहां और किसे बेचने की फिराक में थे। साथ ही, इस खेती के लिए उन्हें किन-किन लोगों का समर्थन मिला था। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए जांच तेज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : रक्षा क्षेत्र में बढ़ी महिलाओं की भूमिका, काशी में बोले जनरल VK सिंह, हरिवंश राय बच्चन की कविता पढ़ दिया संदेश

05 Mar 2025

VIDEO : मोगा में पुलिस और किसान आमने सामने

05 Mar 2025

VIDEO : मांगों को लेकर शिमला के चाैड़ा मैदान में गरजा भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ

05 Mar 2025

VIDEO : पानीपत के सूबेदार का पश्चिम बंगाल में निधन, गांव में दी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

05 Mar 2025

VIDEO : काैमी इंसाफ मोर्चा ने निकाली पंजाब के मुख्यमंत्री की अर्थी

05 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ हमीरपुर में प्रदर्शन, कामकाज प्रभावित

VIDEO : बेटी पर झपटा तेंदुए का बच्चा, बेहोश हो गई मां, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

05 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : राम सेवक सभा के होली महोत्सव जुलूस में उड़ेगा 200 किलो हर्बल रंग

05 Mar 2025

VIDEO : चंबा के सपड़ी शिव मंदिर में किया प्रसाद का वितरण

05 Mar 2025

VIDEO : दादरी में ट्रैक्टर व कार की आमने-सामने की भिंड़त, दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत

05 Mar 2025

VIDEO : हिसार के एचएयू में 101 महिलाओं को मिला नारी तूं नारायणी सम्मान

05 Mar 2025

VIDEO : मनाली-केलांग सड़क मार्ग पर मूलिंग पुल के समीप हिमस्खलन

05 Mar 2025

VIDEO : Sitapur: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, चचेरे ससुर व दामाद की मौत

05 Mar 2025

VIDEO : डल्लेवाल के अनशन के 100 दिन पूरे, फतेहाबाद में एक दिन की भूखहड़ताल

05 Mar 2025

VIDEO : मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव, चौहटा जातर में लोगों ने लिया देवी-देवताओं का आशीर्वाद

05 Mar 2025

VIDEO : फगवाड़ा में रामनवमी पर शोभायात्रा के संबंध में बैठक आयोजित

05 Mar 2025

VIDEO : रेलिंग तोड़ पुल पर लटका ट्रक, बड़ा हादसा टला

05 Mar 2025

VIDEO : काशी में वन विभाग के रिटायर्ड अफसरों ने की गंगा की सफाई

05 Mar 2025

VIDEO : पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

05 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद में रात्रि प्रवास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे पब्लिक हेल्थ अधिकारी, डीसी ने जेई को लगाई फटकार

05 Mar 2025

VIDEO : चंडीगढ़ कूच के कारण मोहाली में लगा जाम

05 Mar 2025

VIDEO : चित्रकूट में डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत…एक दर्जन से अधिक घायल

05 Mar 2025

VIDEO : किसानों का कूच आज, चंडीगढ़ में सभी एंट्री पाइंट सील

05 Mar 2025

VIDEO : काशी में पंचक्रोशी यात्रा पर निकले साधु-संन्यासी, तय करेंगे 75 किमी की दूरी

05 Mar 2025

Burhanpur: गूगल ट्रांसलेट कर हिंदी से उर्दू में छपवाया फिजिक्स का पेपर, कई गलतियां, शिकायत पर अभद्र व्यवहार

05 Mar 2025

VIDEO : सीएम मान की चेतावनी के बाद काम पर लाैटा मोगा का तहसीलदार

05 Mar 2025

Agar Malwa News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किए बंगलामुखी माता के दर्शन, सवाल का नहीं दिया जवाब, क्या कहा

05 Mar 2025

VIDEO : रेलवे की परीक्षा में पेपर लीक के आरोप में रेलवे के 26 लोगों का सिविल अस्पताल में कराया गया मेडिकल

05 Mar 2025

VIDEO : बस ने मारी टेंपो में टक्कर, दो की माैत और चार घायल

04 Mar 2025

VIDEO : भारत की जीत पर मनाया जश्न, जमकर चलाई आतिशबाजी

04 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed