Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Attack in Dubai - Mahakal Temple priest Pt Vikas Sharma trapped in Dubai, know what is the matter
{"_id":"69a415f7eb120484c40108fd","slug":"attack-in-dubai-mahakal-temple-priest-pt-vikas-sharma-trapped-in-dubai-know-what-is-the-matter-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4005183-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे, ज्योतिष-सत्संग सम्मेलन में शामिल होने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे, ज्योतिष-सत्संग सम्मेलन में शामिल होने गए थे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 05:23 PM IST
अमेरिका और इस्राइल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। दुबई में हुए हमले के बाद सभी फ्लाइट्स को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। अचानक कोई इस हमले के कारण उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी दुबई में ही फंस गए हैं।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंस गए हैं। वे पांच दिवसीय ज्योतिष एवं सत्संग सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई गए थे, लेकिन आयोजन होने के बाद उज्जैन लौटने की योजना थी, जिसे युद्ध के कारण दुबई एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। उज्जैन में रह रहे उनके परिजन पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि विकास के उज्जैन ना आने पर पूरा परिवार चिंतित है। उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पुजारी विकास शर्मा के परिजनों का कहना है कि वे जल्द से जल्द उज्जैन लौटना चाहते हैं, लेकिन युद्ध के कारण उनकी वापसी मुश्किल हो रही है।
भारत सरकार से मांगी मदद
दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित विकास शर्मा ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने भारत सरकार से मदद मांगी है। दुबई में अभी तनाव का माहौल है। यहां की सड़क शांत है। इसके पहले यहां कभी ऐसा हमला नहीं हुआ है, वहीं उज्जैन में पंडित विकास शर्मा के परिजनों ने संभाग आयुक्त आशीष सिंह को पूरी डिटेल भेज दी है जिन्होंने मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार की एजेंसी से संपर्क में रहने के साथ ही परिजनों को यह आश्वासन दिया है कि विकास को जल्द से जल्द उज्जैन लाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।