सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   major cyber fraud syndicate busted, accounts opened names of innocent people luring commissions

MP: कमीशन का झांसा और गरीबों के नाम पर खुलते खाते, चल रहा था ठगी का संगठित सिंडिकेट, जानें कैसे हुआ खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 08:09 AM IST
major cyber fraud syndicate busted, accounts opened names of innocent people luring commissions

 चिमनगंज पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह लोगों को झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और फिर उन्हीं खातों से अवैध ट्रांजैक्शन करता था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंतरराज्यीय कनेक्शन सामने आने की आशंका है। मामला तब सामने आया जब मंगल नगर कॉलोनी निवासी विशाल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई। विशाल ने बताया कि चंद्रावतीगंज (सांवेर) निवासी वाजिद ने उन्हें बैंक खाता खुलवाने का लालच दिया था। आरोपी ने आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 हजार रुपये लेकर खाता खुलवाने की बात कही। उसने यह भी कहा कि खाते में होने वाले हर ट्रांजैक्शन पर मोटा कमीशन मिलेगा। जब खाते में कोई राशि नहीं आई और पूरी प्रक्रिया संदिग्ध लगी, तो विशाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया।

‘म्यूल अकाउंट’ के जरिए रोजाना लाखों का लेनदेन
जांच में पता चला कि आरोपी दूसरे लोगों के नाम पर डमी खाते तैयार करता था। इन खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है। इन खातों से प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये तक का संदिग्ध लेनदेन हो रहा था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी अवैध रकम को खपाने के लिए किया जा रहा था।
 

ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह

जामताड़ा कनेक्शन की भी जांच
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार जामताड़ा से जुड़े हैं, जिसे साइबर क्राइम का बड़ा केंद्र माना जाता है। अब तक तीन से ज्यादा संदिग्ध बैंक खातों की पहचान हो चुकी है। जांच में संकेत मिले हैं कि यह जाल केवल उज्जैन तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर और प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैला हुआ है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के सरगनाओं की तलाश कर रही है।

एडवाइजरी ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा गोरखधंधा
उज्जैन, इंदौर और देवास में एडवाइजरी ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से निवेश करवाकर धोखाधड़ी की जा रही है। तीनों जिलों में करीब 40 एजेंट काम कर रहे हैं। ये एजेंट गरीब लोगों से 5 से 10 हजार रुपये में बैंक खाते खरीदते हैं। फिर उन्हीं खातों से साइबर फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर किया जाता है। रकम निकालकर रोजाना देवास के मुख्य सरगना तक पहुंचाई जाती है। एजेंटों को हर दिन 1000 से 1500 रुपये तक कमीशन मिलता है।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी वाजिद
मंगलनगर निवासी 30 वर्षीय विशाल ने 17 फरवरी को पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को आगर रोड पर नगर निगम के सामने एक युवक मिला, जिसने अपना नाम वाजिद बताया। वाजिद ने कहा कि वह बैंक खाता खुलवाकर अच्छा पैसा दिला सकता है। उसने आधार, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो मांगे। उसने दो-तीन लोगों की चेकबुक, डायरी और एटीएम कार्ड भी दिखाए और दावा किया कि कई लोगों के खाते खुलवा चुका है। एक दिन बाद मिलने की बात कहकर वह चला गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और वाजिद को पकड़ लिया।

भैरवगढ़ के मोबिन के नाम पर भी खाता
पुलिस जांच में पता चला कि वाजिद दो खातों को ऑपरेट कर रहा था। एक खाता भैरवगढ़ बृजपुरा निवासी मोबिन लियाकत के नाम पर मिला, जो मंदसौर क्षेत्र की एक निजी बैंक का है। दूसरे खाते का डेबिट कार्ड भी उसके पास था। पुलिस यह पता लगा रही है कि मोबिन ने खाता बेचा था या उसके साथ धोखा हुआ है।

एजेंट को मिला तीन दिन का रिमांड
पुलिस का कहना है कि कम पढ़े-लिखे और गरीब लोगों के बैंक खाते खरीदकर साइबर फ्रॉड और फर्जी ट्रेडिंग का पैसा जमा करने वाला यह बड़ा गिरोह हो सकता है। गिरोह का एजेंट पकड़ा गया है और उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सरगना देवास या इंदौर का बताया जा रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सामूहिक विवाह समारोह में 25 कन्याओं ने लिए फेरे

20 Feb 2026

Video: एरा अस्पताल के गार्डों और अधिवक्ताओं में हुआ विवाद, गार्डों ने वकीलों को पीटा

19 Feb 2026

Chamoli: बेडूबगड़ में शुरू हुआ जनजाति समागम, समाज में विशिष्ठ पहचान रखती है नीती-माणा की समृद्ध संस्कृति

19 Feb 2026

Video: नशे में चचेरे देवर ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को पटक पटक कर मार डाला

19 Feb 2026

Noida: धमकी भरे ई-मेल से स्कूलों में सतर्कता, प्रशासन ने की जांच, परीक्षाएं निर्धारित समय पर हुुई संपन्न

19 Feb 2026
विज्ञापन

Meerut: शुक्रवार से शुरू होगा टेनिस टूर्नामेंट

19 Feb 2026

Rudraprayag: बीरों देवल में 25 वर्षों बाद निकली मां चंडिका की पावन डोली के दर्शन करेंगे सीएम धामी, तैयारियां पूरी

19 Feb 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने किया थाना अतरौली क्षेत्र का पैदल गश्त

19 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुईं रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों की उमड़ी भीड़

19 Feb 2026

अंबाला: थल सेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल के जांबाज गनर्स का अंबाला में सैन्य अफसरों ने किया स्वागत

19 Feb 2026

VIDEO: आगरा किला में मनाया गया शिव जन्मोत्सव, शिवाजी महाराज की जयंती पर हुआ भव्य समारोह

19 Feb 2026

Bilaspur News: ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ा खुलासा, यूपी में मुठभेड़ के बाद पांच गिरफ्तार, लूटा सोना बरामद

राहुल सप्रू स्टेडियम में मधुमक्खियों से खिलाड़ियों में दहशत, हमले से अंपायर की हुई थी मौत

19 Feb 2026

मौंरग लदे ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर. चालक घायल

19 Feb 2026

राजधानी मार्ग के दोनों छोर के मुख्य नालों के पत्थर टूटे, गिर रहे लोग

19 Feb 2026

अलीगढ़ के वार्ड 61 रजा नगर में नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, की नाराजगी

19 Feb 2026

अंबाला: जिसे बेसहारा समझकर दुनिया ने दी भीख, मौत के बाद निकला लाखों का मालिक

19 Feb 2026

कानपुर: लोधेश्वर मंदिर रोड ग्रीन बेल्ट को बना दिया टेंट गोदाम

19 Feb 2026

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कानपुर को बदनामपुर कहने का मामला विधानसभा में गूंजा

19 Feb 2026

हरदोई में पत्थर लगने से टूटे वंदे भारत के शीशे, मची अफरा-तफरी

19 Feb 2026

राजपुरा में रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश

19 Feb 2026

कानपुर: छत्रपति शिवाजी की मनाई जयंती, बांटी मिठाई

19 Feb 2026

Video: बहराइच में आम के पेड़ के नीचे मादा तेंदुए संग चार शावक दिखे, दहशत

19 Feb 2026

ग्रेटर नोएडा: तीन घंटे की जटिल सर्जरी के बाद 27 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

19 Feb 2026

Video: लाडली विवाह उत्सव में 15 जोड़ों के शादी समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

19 Feb 2026

Noida: पहले रोजे के साथ कॉलेज पहुंचीं छात्राएं, मांगी अमन-चैन की दुआएं, देखें रिपोर्ट

19 Feb 2026

Noida: ब्राजील सरकार के मंत्री पहुंचे नोएडा, खेती और एआई पर हुई चर्चा

19 Feb 2026

Gurugram: फर्जी इंश्योरेंस क्लेम का भंडाफोड़, तीन कर्मचारी गिरफ्तार, 65 नकली फाइलें बरामद

19 Feb 2026

Faridabad: अनाथ बालिकाओं को मिलेगा फ्री शिक्षा का अधिकार, फरीदाबाद के छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

19 Feb 2026

हरियाणा बोर्ड एग्जाम: फरीदाबाद में 28 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 79 परीक्षा केंद्र तैयार

19 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed