सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Bharatiya Kisan Sangh's agitation over farmers' problems

Ujjain News: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का आंदोलन, दूध सब्जी बंद करने की दी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 05:35 PM IST
Ujjain News: Bharatiya Kisan Sangh's agitation over farmers' problems

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के बाद अब भाजपा के अनुषांगिक संगठन भारतीय किसान संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है। खास बात यह है कि यहां किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की जाएगी। वहीं भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह गांव से शहर में आने वाले दूध और सब्जी पर रोक लगा देंगे।

दरअसल यहां तीन दिन पहले कांग्रेस के प्रदेश भर के नेताओं ने उज्जैन में किसान न्याय यात्रा निकाली तो वहीं अब एक दिन बाद भारतीय किसान संघ विशाल ट्रैक्टर रैली निकालने जा रहा है। भारतीय किसान संघ का यह प्रदर्शन राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना के नेतृत्व में होगा। इस प्रदर्शन में हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर से ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। यहां घेराव किया जाएगा और मांगों से संबंधित एक ज्ञापन दिया जाएगा। अपने प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान संघ ने एक पेंपलेट जारी किया है। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं को 15 बिंदुओं में लिखा गया है। इसमें मुख्य समस्या बर्बाद हुई फसलों का उचित बीमा, सोयाबीन फसल का उचित दाम, सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि अधिग्रहण का विरोध जताया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना का कहना है कि वर्तमान समय में सोयाबीन की फसल बर्बाद हुई है। इस बर्बाद हुई फसल की और कोई ध्यान नही दे रहा है। बर्बाद हुई फसल का पता लगाने के लिए मौके पर जांच दल नहीं पहुंच रहे हैं। किसानों ने अपनी बीमा की किस्त भी भरी है बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें- शहडोल कलेक्टर का वॉट्सएप हैक, छह अंकों का ओटीपी मांगा जा रहा; जारी करना पड़ा आदेश

दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा सिंहस्थ भूमि अधिग्रहण का है। हम हमारी भूमि नहीं देना चाहते हैं। सरकार सिंहस्थ में कृषि भूमि पर पक्का निर्माण करने की बात कर रही है। सरकार हमारी भूमि हमेशा के लिए लेना चाहती है। जो हम नहीं होने देंगे। हम चाहते हैं सिहस्थ पूर्व के आयोजन की तरह सनातन पद्धति से ही हो पक्का निर्माण न हो। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर भूमि लेना, हाईवे बनाकर आसपास की कृषि भूमि बर्बाद करना यह भी हमारे मुद्दे रहेंगे। अधिकारियों द्वारा किसान और सरकार के बीच में खाई पैदा की जा रही है। वहीं चेतावनी भी दी गई है कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम दूध और सब्जियां शहर में आना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: साहूकार की हत्या कर डकैती डालने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, चार के पैर में लगी गोली

15 Sep 2025

मोहाली में पितृशांति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ शुरू

15 Sep 2025

भादो सावन पर भारी: GPM में विदाई से पहले दिखा मानसून का जोर, झमाझम बारिश से लोग घरों में हुए कैद; जन-जीवन ठप

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गैंगस्टर्स के ठिकानों पर छापा, घरों और छतों पर सर्च करते सिपाही

15 Sep 2025

VIDEO: ट्रैक्टर ने कुचल दिया साइकिल सवार, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल; चालक फरार

15 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी...बातों में फंसाकर ले गया था दुराचारी, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

15 Sep 2025

Bhilwara News: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया, बायोमेट्रिक जांच से हुई पहचान

15 Sep 2025
विज्ञापन

हाथियों का तांडव: देवलौंद में जंगली हाथी पहुंचने से दहशत, वन विभाग ने लोगों को रात भर पड़ोसी गांव में रुकवाया

15 Sep 2025

केलांग: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, लाहौल में चंद्रा नदी में फेंक दिया गोभी से भरा ट्रैक्टर

15 Sep 2025

काशी में लक्ष्मी कुंड पर की सफाई, मां लक्ष्मी की उतारी आरती

15 Sep 2025

पोखरे में मिला युवक का शव, घर से था लापता

15 Sep 2025

चोरों की अफवाह पर सड़कों पर उतरे लोग, युवा रात भर लाठी-डंडे लेकर करते हैं सचेत

15 Sep 2025

श्रीनगर से दिल्ली तक सीधी पार्सल ट्रेन शुरू, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

15 Sep 2025

कुलदीप की फिरकी में फंसकर धराशाही हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज

15 Sep 2025

Pitru Paksha 2025: रामानुजगंज में पितृ पक्ष की नवमी तिथि पर कन्हर नदी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

15 Sep 2025

फिरोजपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने एम्स और बीएसएफ के सहयोग से लगाया मेडिकल कैंप

जींद: रोडवेज बस का फटा टायर, बस अनियंत्रित होने से ड्राइवर हुआ घायल

15 Sep 2025

Kashipur: माइनिंग चेकपोस्ट पर खड़े डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

कुरुक्षेत्र-बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय, संपन्न हुआ छठा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

15 Sep 2025

Meerut: एशिया कप में पाकिस्तान को भारत की शिकस्त, मेरठ की सड़कों पर मनाया गया जश्न

15 Sep 2025

BMW Accident: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत पर उठे सवाल, जानें अधिकारी के बेटे ने क्या कहा

15 Sep 2025

Alwar News: रोडवेज कर्मचारियों का 26 दिन से चल रहा धरना समाप्त, वन मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया

15 Sep 2025

Sagar News: नदी में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत, खुरई की नरेन नदी में हुआ हादसा

15 Sep 2025

Singrauli News: नाबालिग बहनों से जंगल में हैवानियत, तीन लड़कों ने बाइक रोकी; रिश्तेदारों को पीटा और घसीट ले गए

15 Sep 2025

Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन, पेड़ भी गिरे

15 Sep 2025

Harda News: लव जिहाद पर टिप्पणी के बाद थाने पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, टीआई को हटाया; पुलिसकर्मी लाइन अटैच

15 Sep 2025

Video: रायपुर में न्यूड पार्टी; फूहड़ता परोसने के पोस्टर से मचा हंगामा, क्लब ऑपरेटर समेत सात आरोपी अरेस्ट

15 Sep 2025

Sikar News: मानसून ने रुलाए खून के आंसू, जिसे दिन-रात मेहनत से सींचा, अब उस पर ट्रैक्टर चलाने को मजबूर किसान

15 Sep 2025

मोगा पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित दो नशा तस्कर पकड़े

अजनाला के थोबा गांव की बुजुर्ग महिला ने बताई बाढ़ से तबाही की व्यथा

15 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed