{"_id":"69a12e07de323789580614b2","slug":"video-aap-mla-gurdeep-singh-randhawa-targeted-congress-in-amritsar-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आप विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आप विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं द्वारा पंजाब पुलिस पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने हमेशा कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की है और 72 घंटों के भीतर इंसाफ सुनिश्चित करना उसकी पेशेवर क्षमता को दर्शाता है।
रंधावा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस पर इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। उन्होंने दावा किया कि जब सुखजिंदर रंधावा जेल मंत्री थे, उस दौरान लखनऊ में अंसारी परिवार द्वारा उनके स्वागत की बात सामने आई थी, जिस पर कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
विधायक ने कहा कि आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस को अपने शासनकाल के फैसलों पर जवाबदेही निभानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय गैंगस्टरों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
कालानौर घोटाले का जिक्र करते हुए रंधावा ने कहा कि अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बड़ा घोटाला किया गया। उस समय सुखजिंदर रंधावा स्वयं मंत्री थे। इस मामले में आठ कर्मचारियों, जिनमें बीडीपीओ भी शामिल हैं, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर विजिलेंस विभाग में दर्ज है और सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं।
अंत में गुरदीप सिंह रंधावा ने कहा कि वे पंजाब पुलिस का सम्मान करते हैं और पुलिस का मनोबल गिराने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।