Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Barnala Police secure major success: Two members of inter-district gang arrested, 9 tola gold and Brezza car recovered
{"_id":"6a3feab978c6f245a2030031","slug":"video-barnala-police-secure-major-success-two-members-of-inter-district-gang-arrested-9-tola-gold-and-brezza-car-recovered-2026-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर-जिला चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 9 तोला सोना और ब्रेजा कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला पुलिस को बड़ी सफलता: अंतर-जिला चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 9 तोला सोना और ब्रेजा कार बरामद
बरनाला पुलिस ने गांव बख्तगढ़ में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए अंतर-जिला चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 9 तोला सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत 13 से 14 लाख रुपये) तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार बरामद की है। मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। डीएसपी सतबीर सिंह ने बताया कि 10 जून को गांव बख्तगढ़ निवासी जुगराज सिंह के घर अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर बरनाला में मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से तीन आरोपियों की पहचान की। गिरोह के सदस्यों की पहचान फिरोजपुर निवासी जोगी, संमा और अजय के रूप में हुई। इनमें से जोगी और अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संमा अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से सोने के सात आभूषण बरामद किए हैं। हालांकि पीड़ित परिवार ने करीब 26 तोला सोना चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शेष चोरी का सामान भी बरामद होने की उम्मीद है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। जोगी के खिलाफ चोरी, डकैती और मारपीट के करीब 16, संमा के खिलाफ 20 तथा अजय के खिलाफ 2 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। फिरोजपुर पुलिस की निगरानी से बचने के लिए यह गिरोह लुधियाना, बरनाला और मानसा जैसे जिलों में वारदातों को अंजाम देने लगा था। पुलिस के अनुसार, बख्तगढ़ में चोरी करने के बाद इसी गिरोह ने उसी दिन गांव भोतना में भी एक अन्य चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका मामला थाना टल्लेवाल में दर्ज है। आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी, चोरी का सामान खरीदने वाले सुनारों की पहचान तथा आरोपियों का डोप टेस्ट कराने की कार्रवाई भी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।