{"_id":"6a59d344baf3a440630fbb8d","slug":"video-jalandhars-geetansh-sareen-secures-all-india-rank-8-in-neet-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के गीतांश सरीन को नीट में ऑल इंडिया में आठवां रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के गीतांश सरीन को नीट में ऑल इंडिया में आठवां रैंक
जालंधर के गीतांश सरीन ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल किया है। मैथ में दसवीं में 100 में से 99 नंबर लाने वाले गीतांश ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहते थे क्योंकि फैमिली में कोई डॉक्टर नहीं था। गीतांश के पिता सुनीत सरीन और मां मोनिका दोनों सरकारी स्कूल में टीचर है। गीतांश ने कहा कि घर में माहौल पढ़ाई वाला रहता था लेकिन जब नीट एग्जाम घोषित हुए तो थोड़ी सी घबराहट और डर था। इसके बाद अभिभावक और टीचरों ने सही मार्गदर्शन किया और एक महीने में पूरे साल भर की तैयारी की। दिन में 4:30 घंटे कोचिंग में क्लासेस और फिर घर में चार घंटे की पढ़ाई के बाद जब थोड़ा हैवी फील होता था तो मूवीज और गाने सुनने के साथ बैडमिंटन और बास्केटबॉल भी खेल लिया करता था। पहले खेलों में रुचि थी लेकिन बाद में पढ़ाई के साथ फ्रेंड सर्कल भी छूटा और खेल भी। घर में कोई डॉक्टर नहीं था तो उन्होंने नीट में जाने का मन बनाया। घर वालों ने भी बहुत सपोर्ट किया और टीचर्स ने क्लास और टेस्ट सीरीज के साथ तैयारी करवाई जो पहले से भी बेहतर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।