सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Bhilwara News ›   Bhilwara News: Quality Concerns Surface in Multi-Crore Project, MLA Finds Irregularities; Officials Pulled Up

Bhilwara News: करोड़ों के प्रोजेक्ट में गुणवत्ता पर सवाल, विधायक ने पकड़ी खामियां; अधिकारियों को लगाई फटकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 05:08 PM IST
Bhilwara News: Quality Concerns Surface in Multi-Crore Project, MLA Finds Irregularities; Officials Pulled Up
जिले के शाहपुरा विधानसभा मुख्यालय स्थित आसींद रोड पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य में कथित गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आने के बाद शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। करीब 4.16 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के निर्माण में अनियमितताओं के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने भवन के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने दावा किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। विधायक के अनुसार दीवारों की चिनाई कमजोर पाई गई और हल्का दबाव पड़ने पर पत्थर व मसाला टूटने लगा। इसके अलावा निर्माण में उपयोग की जा रही बजरी, गिट्टी और रेत की गुणवत्ता पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके पर ही सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशाषी अभियंता को बुलाया। अधिकारियों के पहुंचने पर उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण कराया और स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन हिस्सों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें हटाकर दोबारा बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कब-कब आमने-सामने हुए गहलोत और पायलट, इन बिंदुओं में समझें तकरार की कहानी; कैसे डिप्टी CM से हटे थे?

डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी विभाग की जिम्मेदारी है। यदि गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही मिट्टी आसपास के क्षेत्र से बिना आवश्यक अनुमति के लाई गई है। उन्होंने इस मामले की भी जांच कराने के निर्देश दिए और कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित पक्षों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निम्न गुणवत्ता की सामग्री को तत्काल हटाने और निर्माण के प्रत्येक चरण की तकनीकी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक धन से बनने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। ऐसे में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

टोहाना में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने लगाया जाम, फतेहाबाद रोड ठप्प

11 Jun 2026

पंखे से झुलती मिली पत्नी: फरीदाबाद में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, करीब डेढ़ साल पहले बनी थी दुल्हन

11 Jun 2026

UP Encounter: खुर्जा में फायरिंग करने वाला वांछित बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा, 12 दिन पहले पुलिस पर चलाई थी गोली

11 Jun 2026

दमोह-पथरिया मार्ग पर सड़क हादसा: सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ी कार, नगर पंचायत कर्मचारी की मौत

11 Jun 2026

अलीगढ़ में मौसम ने ली करवट, भीषण गर्मी के बाद बादल और ठंडी हवा

11 Jun 2026
विज्ञापन

Baghpat: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, बिजली आपूर्ति बाधित और ग्रीन नेट उड़े

11 Jun 2026

Video: फरीदाबाद में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू को पहुंचाया अस्पताल

11 Jun 2026
विज्ञापन

Mandi: महिला से चेन झपटने का आरोप, पंजाब के नौ युवक दबोचे

11 Jun 2026

कानपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 12 घंटे के निजी दौरे पर राजधानी एक्सप्रेस से पहुंचे

11 Jun 2026

Gurugram: गुरुग्राम नागरिक अस्पताल में एचकेआरएन कर्मचारियों की हड़ताल, पंजीकरण काउंटर बंद; मरीज परेशान

11 Jun 2026

बहबल कलां फायरिंग मामले में जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर का SIT को बड़ा बयान

पठानकोट में वन माफिया ने काटे आम के हरे भरे पेड़, विरोध करने पर युवक पर हमला

11 Jun 2026

Video: अयोध्या में राधेश्याम हत्याकांड के बाद सूने घर में चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

11 Jun 2026

Video: सुल्तानपुर में विशेष अनुष्ठान के तहत शिवयोगी की चक्रवर्ती परिक्रमा शुरू

11 Jun 2026

Video: अम्बेडकरनगर में आंधी-बारिश का कहर, 100 बिजली खंभे टूटे, 200 से अधिक गांवों की बिजली गुल

11 Jun 2026

गोरखपुर में मौसम ने ली करवट, मौसम हुआ सुहाना- सुबह से ही बारिश शुरू

11 Jun 2026

Meerut: 10 दिवसीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरा कला का रंग

11 Jun 2026

Video: राम मंदिर दान विवाद पर बोले महंत कमल नयन दास, निष्पक्ष जांच जरूरी

11 Jun 2026

Video: गोमती नदी में डूबने से श्रमिक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

11 Jun 2026

झज्जर में योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर के अस्पताल में अचानक लगी आग: जनरल वार्ड में मची अफरा-तफरी, 8 मरीजों का रेस्क्यू, धुएं से नर्स बेहोश

11 Jun 2026

Kullu: हाथीथान के युवा कर्ण देव बोध आमरण अनशन पर बैठे, जानें क्यों

11 Jun 2026

Meerut: नौचंदी मेले में ‘मयूर महारास संग फूलों की होली’ ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

11 Jun 2026

हिसार में जिम संचालक की हत्या

11 Jun 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांवों में हरी मिर्च से किसानों को हुई मोटी कमाई

फिरोजपुर की रशमीन कौर का अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र में बदला माैसम, बरसात के बाद पारा गिरा

11 Jun 2026

Ujjain News: परमा एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती के बाद लगा भोग गूंज; उठा जय श्री महाकाल

11 Jun 2026

बंगरा चौराहे पर लगी भीषण आग, पुलिस चौकी समेत कई दुकानें आईं चपेट में, दमकल कर्मी भी हुआ घायल

11 Jun 2026

Meerut: शांतिनाथ विधान के 21वें दिन 325 परिवारों ने की आराधना, जैन धर्म अनादि और शाश्वत : भावभूषण

11 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed