{"_id":"6a6358dbd003495c6008e7a8","slug":"video-aap-staged-protest-against-neet-paper-leak-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में आप का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में आप का धरना, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
आम आदमी पार्टी (आप) ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की बोदला स्थित प्रतिमा के समक्ष धरना देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल वाजपेयी ने कहा नीट समेत कई पेपर लीक हुए हैं। इससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। महानगर सचिव तरुण भार्गव ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उनका आरोप है कि पुलिस ने महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल को घर में ही नजरबंद कर दिया। इस मौके पर रामसेवक, आलोक दीक्षित, शाहरुख खान, रमाकांत प्रजापति, रितिक सिंह, बिट्टू पंडित, रवि गोयल, आसिफ नवाब, मुरली बाबा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।