{"_id":"6a6f34dad54de8b61d03e4b1","slug":"video-asha-workers-create-ruckus-threaten-mass-resignation-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
आगरा में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर शनिवार को हंगामा करते हुए धरना दिया। आशाओं का आरोप है कि उन्हें कई कार्यों का मानदेय कई सालों से नहीं मिला है। नारेबाजी करते हुए मांग पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। ऑल आशा एवं आशा संगिनी सेवा समिति की अध्यक्ष उर्मिला जरारी ने बताया कि जिले में करीब पांच हजार आशा कार्यकर्ताओं को पल्स पोलियो, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड समेत कई कार्यों का कई सालों से भुगतान नहीं किया गया है। बीते महीने भी कार्य बहिष्कार कर ज्ञापन दिया था। तब सीएमओ ने कहा था कि भुगतान आने के बाद सभी के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। इधर, प्रदर्शन करने पर सेवाएं समाप्त करने के लिए भी नोटिस दिए जा रहे हैं। अगर मानदेय नहीं जारी किया तो सभी सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शासन स्तर से मानदेय आने पर भुगतान कराया जाएगा। इनके प्रदर्शन से चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रदर्शन में उपाध्यक्ष हेमलता, रेखा यादव, रुक्मिणी, विनीता, महादेवी, माया, रूबी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।