{"_id":"68b06090bed01c3dd70da7f4","slug":"video-crops-are-getting-destroyed-when-drain-overflows-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नाला ओवरफ्लो होने पर फसल हो रही बर्बाद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नाला ओवरफ्लो होने पर फसल हो रही बर्बाद, किसान परेशान
एटा के राजा का रामपुर में सिंचाई विभाग ने कई साल पहले खेतों की सिंचाई के लिए नहर किनारे नाले का निर्माण कराया था जो तीन जिलों की सीमा से गुजरता है। कई साल से सफाई न होने से नाला ओवरफ्लो होने पर हजारों बीघा फसल हर साल बर्बाद हो रही है। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव नाले के किनारे बसे हुए हैं। नहर के ओवर फ्लो एवं कटान की समस्या के लिए नहर किनारे नाले का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद से नाले की सफाई नहीं कराई गई है। पिछले साल नाले के ओवरफ्लो होने पर क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। कई बार तो बहाव तेज होने पर पानी गांव के अंदर तक चला गया। यह नाला क्षेत्र के गांव कैला, पहरा, नगला गुलाल, नगला गड़रियान, हरवे गढ़िया, इमादपुर होते हुए फर्रुखाबाद तक जाता है। नगला गड़रियान के अनार सिंह एवं राजू ने बताया इस नाले की कई साल से सफाई नहीं कराई गई है। सिंचाई विभाग के जेई हरेंद्र कुमार ने बताया कार्ययोजना में शामिल कर नाले की सफाई कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।