{"_id":"6878b6d22c200a0a030219e8","slug":"video-elderly-man-found-trapped-in-car-near-at-taj-mahal-in-agra-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक, इस हाल में मिले; शीशा तोड़कर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बुजुर्ग को कार में छोड़कर ताजमहल देखने गए पर्यटक, इस हाल में मिले; शीशा तोड़कर निकाला बाहर
आगरा में महाराष्ट्र से ताजमहल देखने आए पर्यटक बुजुर्ग पिता को कार में बंद कर ताज देखने चले गए। बुजुर्ग के गमछे से हाथ-पैर बंधे हुए थे। वो बोल नहीं पा रहे थे। पश्चिमी गेट पार्किंग में गाइड और कर्मचारियों ने कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। बुजुर्ग को निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस कार स्वामी की तलाश कर रही है। उमस और धूप से कार के अंदर गर्मी हो गई। इसके चलते बुजुर्ग बेहाल हो गए। गाइड ने जैसे ही कार में बुजुर्ग को देखा तो पार्किंग कर्मचारियों को बुलाया। कार महाराष्ट्र नंबर की है। महाराष्ट्र शासन का स्टिकर भी लगा है। कार की छत पर सामान बंधा हुआ है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराष्ट्र का परिवार कार से घूमने निकला है। बुजुर्ग चलने-फिरने की स्थिति में नहीं हैं, इसीलिए उन्हें कार में ही बंदकर ताजमहल घूमने चले गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।