{"_id":"67a31c3edeb6e65fea02d3e8","slug":"video-etawah-mps-gunners-arrogance-took-out-29-cars-and-a-bus-without-paying-toll","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इटावा सांसद के गनर की दबंगई, बिना टोल दिए निकालीं 29 कार और एक बस; थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इटावा सांसद के गनर की दबंगई, बिना टोल दिए निकालीं 29 कार और एक बस; थाने में दी तहरीर
आगरा इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर इटावा के सपा सांसद के गनरों ने गजब की दबंगई दिखाई। सांसद के नाम का हवाला देते हुए 29 कारें और एक बस बिना टोल के यहां से निकलवा दीं। विरोध करने पर टोलकर्मियों से अभद्रता की गई। मामले में टोल प्लाजा के एकाउंट प्रबंधक ने थाने में तहरीर दी है।
इटावा से आगरा की तरफ जा रही दर्जनों गाड़ियों को इटावा सांसद के गनरों ने शुल्क दिए निकलवा दिया। टोल प्लाजा के एकाउंट प्रबंधक नारायण सिंह यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रात 8:30 बजे इटावा के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे की सुरक्षा में तैनात गनर शिव कुमार और रंजीत कुमार टोल पहुंचे। उनके पीछे गाड़ियों का बड़ा काफिला था। टोल शुल्क न देने की धमकी दी। इस दौरान टोल के बूम को उठा दिया और 29 कारें और एक बस वहां से निकलवा दी। इस दौरान टोलकर्मियों से अभद्रता भी की गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।