Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Every house has a tricolor, now it is being disrespected, the flags are getting tangled in wires and getting torn.
{"_id":"6a847b755858e8758100e7e4","slug":"video-every-house-has-a-tricolor-now-it-is-being-disrespected-the-flags-are-getting-tangled-in-wires-and-getting-torn-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हर घर लगा तिरंगा, अब हो रहा अपमान, तारों में उलझकर फट रहे झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हर घर लगा तिरंगा, अब हो रहा अपमान, तारों में उलझकर फट रहे झंडे
टूंडला। नगर में स्वाधीनता दिवस पर स्टेशन रोड व वार्डों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाए तिरंगों का अब अपमान हो रहा है। घरों और प्रतिष्ठानों पर शान से फहराए गए तिरंगे अब बुरी दशा में झूल रहे हैं। नगर के कई इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज बिजली के तारों और अन्य तारों में उलझकर फट रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के हो रहे अपमान पर लोगों ने प्रशासन से तिरंगों को सम्मानपूर्वक हटाने की मांग की है।
स्वाधीनता दिवस पर हर घर अभियान के तहत नगर में पालिका प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज को घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए हर घर में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए थे। इसके साथ ही वार्ड सभासदों ने अपने-अपने वार्डों और स्टेशन रोड पर तिरंगे लगाए थे। आलम ये है कि स्टेशन रोड पर सब्जीमंडी के निकट तिरंगों को उल्टा लटका दिया गया है। वहीं, थाने के पीछे, आंबेडकर मार्ग, सुभाष चौराहा, सांवले प्रसाद रोड आदि स्थानों पर तिरंगे बिजली के तारों में उलझ कर फट रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे में फटे या क्षतिग्रस्त तिरंगों को खुले में पड़े रहने देना उचित नहीं है। लोगों ने पालिका प्रशासन से अभियान चलाकर तारों में फंसे तिरंगों को सुरक्षित तरीके से उतारने तथा क्षतिग्रस्त झंडों का हटाने की मांग की है। लोगों ने यह भी कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए हर घर तिरंगा अभियान के साथ राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मांग करने वालों में एनपी सक्सेना, डॉ. संजीव जैन, पुष्पेंद्र गुप्ता, अशोक यादव, पंकज जैन, अजब सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, अशोक कुमार यादव आदि हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।