{"_id":"6a6209afc25fafc97405c414","slug":"video-grand-kalash-yatra-was-taken-out-with-great-fanfare-in-agra-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, निकाली भव्य कलश यात्रा; जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भक्ति के रंग में रंगे श्रद्धालु, निकाली भव्य कलश यात्रा; जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत
आगरा के फतेहाबाद रोड के राजदेवम परिसर में 23 से 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा होनी है। बुधवार को श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट ने कलश यात्रा निकाली। विजय नगर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर तक पहुंची यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह इनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य यजमान राजकुमार गुप्ता ने पत्नी राधा के सिर पर प्रथम कलश स्थापित किया। बैंड-बाजों की धुन, जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीगणेश की आकर्षक झांकी और श्याम बाबा का सुसज्जित डोला आकर्षण का केंद्र रहे। अलवर से आए सीताराम बाबा ने इसे सजाया था। यात्रा के समापन पर खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई। आयोजन समिति के मुताबिक, जया किशोरी प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी। इस दौरान विकास मांगलिक, अनिल कुमार गुप्ता, विनीत मांगलिक, ऋषिक मांगलिक, अर्पित गुप्ता, जयश्री मांगलिक, अंजू मांगलिक, तनु मांगलिक, आकांक्षा गुप्ता, अनीता गुप्ता, आदि की मौजूदगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।