Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : पेंशन अपडेशन एक गंभीर मुद्दा...नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स की बैठक में उठी आवाज
{"_id":"66dabcbfe29ef0f489009c9e","slug":"video-pashana-apadashana-eka-gabhara-mathathanashanal-oiraganaijashana-oifa-ishayarasa-pashanarasa-ka-bthaka-ma-utha-aavaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पेंशन अपडेशन एक गंभीर मुद्दा...नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स की बैठक में उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पेंशन अपडेशन एक गंभीर मुद्दा...नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स की बैठक में उठी आवाज
आगरा के लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में अखिल किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंश्योरेंस पेंशनर्स की आमसभा आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी अश्विनी शर्मा, राष्ट्रीय सचिव, अशोक जोशी, महासचिव, अशोक कुमार सैनी और अरविंद मीठी मणि ने भाग लिया। सचिव संजीव कुमार शर्मा ने संगठन के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट पटल पर रखी। सभा में 75 वर्ष से अधिक वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि पेंशन अपडेशन का मुद्दा संगठन के लिए एक गंभीर विषय है और पेंशन अपडेट न होने के कारण हमारे साथियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर सरकार की ओर ध्यान आकृष्ट किया जाएगा और जल्दी ही इस समस्या का समाधान होगा। सभा में और भी बहुत विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। सभा में मनोज गांधी, के एल अग्रवाल, मुनेश वर्मा, राकेश बैजल, चंद्रशेखर वर्मा, एस एस गुंबर, ज्योति सेठी, केपी सिंह, कृष्ण अवतार तिवारी पीके शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।