{"_id":"6a7c2c3028b17c50d009579e","slug":"video-power-crisis-for-10-days-sparks-protest-40-consumers-gherao-electricity-substation-in-agra-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10 दिन से बिजली गुल-लो वोल्टेज से बेहाल लोग, 40 उपभोक्ताओं ने बिजलीघर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10 दिन से बिजली गुल-लो वोल्टेज से बेहाल लोग, 40 उपभोक्ताओं ने बिजलीघर घेरा
बिचपुरी। किरावली डिविजन के विद्युत उपकेंद्र मिढ़ाकुर से जुड़े कस्बे में पिछले करीब दस दिनों से बिजली व्यवस्था बदहाल है। मंगलवार को समस्या से परेशान करीब 40 उपभोक्ताओं ने चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता किरावली मुर्दाबाद और बिजली विभाग हाय-हाय के नारे लगाए।
चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 24 घंटे में महज 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम छह बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद पांच-दस मिनट के अंतराल पर बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है। रात करीब 12 बजे तक आपूर्ति सुचारु हो पाती है। बिजली कटौती के दौरान उमस और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, काले कुरैशी ने बताया कि कस्बे में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते हैं। इससे उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में सानिया खान, यासीन खान, भवानी सिंह, यशपाल सोलंकी, विक्की पंडित, रामू सिकरवार, गजेंद्र सिंह और इब्राहिम खान आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।