{"_id":"6a6f34d3b918a7545b0da406","slug":"video-safety-commissioner-to-visit-agra-for-metro-audit-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 10 अगस्त को आएंगे सुरक्षा आयुक्त, फिर मिलेगी मेट्रो को हरी झंडी; प्रधानमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 10 अगस्त को आएंगे सुरक्षा आयुक्त, फिर मिलेगी मेट्रो को हरी झंडी; प्रधानमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त 10 अगस्त को आगरा आ सकते हैं। वह स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा का ऑडिट करेंगे। इसके बाद मेट्रो संचालन की अनुमति मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के साथ आगरा मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि मांगी गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। ऑडिट करने के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम 10 अगस्त को आ सकती है। टीम पांचों स्टेशनों का निरीक्षण करेगी। ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, नियंत्रण कक्ष समेत अन्य सुरक्षा संबंधी ऑडिट कर रिपोर्ट तैयारी की जाएगी। सबकुछ ठीक मिलने पर मेट्रो चलाने की अनुमति मिलेगी। संभावना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में आईएसबीटी तक मेट्रो चलने लगेगी। कानपुर में भी मेट्रो ट्रैक बन चुका है। ऐसे में आगरा और कानपुर मेट्रो ट्रेन का एक साथ लोकार्पण किया जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो संचालित हो रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इस तरह लोग 11 किमी. का सफर मेट्रो से करेंगे। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।