{"_id":"6a7f14e317044c0040018adb","slug":"video-shiny-flour-made-from-soapstone-black-marketing-across-three-states-investigation-intensifies-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेलखड़ी से आटा बनाया चमकदार, तीन राज्यों में कालाबाजारी; जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेलखड़ी से आटा बनाया चमकदार, तीन राज्यों में कालाबाजारी; जांच तेज
खराब और घटिया गेहूं लिया। इसे पीसा, काला दिखने पर इसमें सेलखड़ी मिलाई। इससे आटा चमकदार और सफेद हो गया। इसे पैक किया और बिक्री के लिए तैयार। मुनाफाखोर आटे में सेलखड़ी मिलाकर ऐसे ही तीन राज्यों में कालाबाजारी करते थे। खाद्य विभाग के छापे में पकड़े गए इस खेल में पूछताछ में ये सामने आया है। सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में समृद्धि ऑयल मिल में छापा मारकर सेलखड़ी मिला 1,350 किलो आटा और 1,800 किलो सेलखड़ी पकड़ी। सेलखड़ी के बोरियों पर उदयपुर मिनरल डेवलपमेंट सिंडिकेट प्राइवेट लिमिटेड लिखा मिला। संबंधित जिले के खाद्य विभाग के जरिये इस कंपनी को भी नोटिस देकर सेलखड़ी की बिक्री का रिकॉर्ड तलब किया जा रहा है। पूछा जा रहा है कि समृद्धि ऑयल को कब से बिक्री कर रहे हो। इसके अलावा आगरा में और कौन-कौन को बिक्री की जाती है। साथ ही पूछताछ में ये सामने आया है कि आगरा के आसपास के जिलों के अलावा सीमा से जुड़े राजस्थान, मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में इसको खपाया जा रहा है। 100 किलो आटे में 8-10 किलो सेलखड़ी मिलाने की आशंका है। इससे वजन भी बढ़ जाता है। औसतन 15 रुपये किलो में सेलखड़ी आती है और आटा 30 रुपये किलो से अधिक में बिक रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।