{"_id":"69a413ed226ee17fb304cf2b","slug":"video-tight-police-security-in-agra-on-holi-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा, छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा शहर; हुड़दंग मचाया तो हवालात पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा, छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा शहर; हुड़दंग मचाया तो हवालात पक्की
आगरा में होली पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। जोन पर एसीपी और सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी तैनात की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और सीधे हवालात का रास्ता दिखाया जाएगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि होली पर पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों से क्षेत्र में गश्त करेंगे। यूपी 112 पर पिछले वर्षों में आई शिकायतों के आधार पर विवाद की आशंका वाले स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से वार्ता की गई है। किसी भी विवादित स्थान पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 2 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता मिला, तो सीधे हवालात में भेजा जाएगा। सादा कपड़ों में एलआईयू की टीम क्षेत्र में घूमकर नजर रखेगी। होली पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।