{"_id":"6a6f34cf0d342f7c4403ab16","slug":"video-traders-begin-an-indefinite-sit-in-protest-against-an-illegal-market-in-agra-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में अवैध मंडी के खिलाफ व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में अवैध मंडी के खिलाफ व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
आगरा के बरौली अहीर मंडी के व्यापारियों ने शनिवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है बसई की अवैध मंडी और कलुआराम मंडी की अधिसूचना रद्द होने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर के परिसर में व्यापारियों ने पहले भी 13 दिन धरना दिया था। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने धरना स्थल पर आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। तब व्यापारियों से 27 जुलाई तक का समय मांगा गया था। इसके बाद प्रशासन ने टीमें बनाईं लेकिन कोई भी कार्य नहीं हो सका। व्यापारियों का कहना है कि अधिसूचना गलत तथ्यों पर जारी की गई है। बरौली अहीर मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशासन ने जांच कर सही तथ्यों के साथ कलुआराम मंडी की आख्या निदेशालय को नहीं भेजी है। धरने में मंडी अध्यक्ष होतम सिंह, गजेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद, शिवदयाल तोमर, अजीत सिंह, प्रवीन बघेल व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।