{"_id":"6a6358792b26e6d1e2012a79","slug":"video-wholesale-license-suspended-following-drug-smuggling-case-in-agra-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दवा तस्करी मामले के बाद थोक लाइसेंस पर रोक, सत्यापन में जुटा औषधि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दवा तस्करी मामले के बाद थोक लाइसेंस पर रोक, सत्यापन में जुटा औषधि विभाग
निरस्त लाइसेंस से सरकारी, सैंपल, नकली और एक्सपायर दवाओं की तस्करी की जा रही है। आगरा में बीते दिनों छापे में ऐसे ही फर्म पकड़ी गईं। इस पर दवाओं के 58 थोक लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने थोक लाइसेंस पर रोक लगा दी है। सभी थोक लाइसेंस का सत्यापन भी हो रहा है। जिले में करीब 8500 मेडिकल स्टोर को लाइसेंस दिए हुए हैं। इनमें से तीन हजार थोक दवा के लाइसेंस हैं। बीते दिनों एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में छापा मारकर 3.73 करोड़ रुपये की नकली, सरकारी और सैंपल दवाएं जब्त की हैं। चार गोदामों पर सील लगी है। 58 फर्म के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। अब सभी दवाओं के थोक लाइसेंस का सत्यापन किया जा रहा है। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि जांच के दौरान कई थोक दवा विक्रय के लाइसेंस निरस्त किए गए। यह लोग दोबारा से अपने सगे-संबंधियों के नाम से लाइसेंस बनवा लेते हैं। इसलिए थोक के नए लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जिले के सभी थोक लाइसेंस का सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें फर्म का नाम, लाइसेंस धारक का नाम, पता, फोन नंबर, जीएसटी नंबर, सालाना टर्नओवर, खरीद-बिक्री, गोदाम की संख्या समेत अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। सभी से अपनी फर्म पर बोर्ड में ये जानकारी दर्ज करने को भी निर्देशित किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।