{"_id":"69aaa8d8d1af98cf1d0f42b6","slug":"video-celebrations-mark-indias-victory-in-the-t20-world-cup-semi-finals-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत का मना जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की जीत का मना जश्न
टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को रोमांचक मुकाबले में सात रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद पूरे प्रयागराज में जश्न का माहौल छा गया। चौक, कटरा और सिविल लाइन सहित कई जगहों पर लोग तिरंगा लहराने लगे।लोग ढोल नगाड़े के साथ झूमते नजर आए। पटाखे फोड़े गए और मिठाइयां भी बांटी गई। सभी लोगों ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। वही, मैच के दौरान शहर में कई जगहों पर लोग टीवी स्क्रीन के साथ-साथ मोबाइल पर भी अपनी नज़रें टिकाए रहे। मैच के दौरान जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज 253 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए तेजी से रन बना रहे थे वहीं, भारतीय गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे जिससे यह जीत संभव हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।