{"_id":"6793655dbcd22711ec0147da","slug":"video-chairperson-of-up-women-commission-termed-the-indecent-comment-on-harsha-richhariya-as-shameful","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हर्षा रिछारिया पर अभद्र टिप्पणी को बताया शर्मनाक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हर्षा रिछारिया पर अभद्र टिप्पणी को बताया शर्मनाक, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कही बड़ी बात
दिव्य सेवा मिशन में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने हर्षा रिछारिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि साधु हो या कोई और, महिला पर अभद्र टिप्पणी कतई उचित नहीं है। हर संत और रथ की अपनी एक मर्यादा होती है और उन मर्यादाओं के तहत ही हमें चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हर्षा किस मकसद से रथ पर बैठी थीं, लेकिन इस पर महिला के खिलाफ गलत टिप्पणी की इजाजत नहीं दी जा सकती है। अगर किसी भी स्थिति में कोई अध्यात्म की ओर जाना चाहता है तो अच्छी बात है। इसमें किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।