{"_id":"6a7b0af699ba08bdbe0dae99","slug":"video-abdakaranagara-kagarasa-ka-sagathana-vasatara-ma-btha-satara-para-majabta-para-jara-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: कांग्रेस के संगठन विस्तार में बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: कांग्रेस के संगठन विस्तार में बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर
अंबेडकरनगर: अकबरपुर के पहितीपुर मार्ग पर स्थित लॉन में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर पहुंचे पर्यवेक्षक गुंजन पटेल ने पदाधिकारियों के साथ संगठन विस्तार पर मंथन किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है और कार्यकर्ता उसकी रीढ़। हमें अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। सभी विधानसभा से संगठन में जिलाध्यक्ष पद पर काम करने के लिए सभी से आवेदन भी मांगे। कहा कि जिला इकाई से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन में तेज तर्रार युवाओं को जगह दी जाएगी।
ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों की आगामी दिनों में नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अन्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि सभी पांच विधानसभाओं और नौ ब्लॉकों में संगठन को अधिक मजबूत करते को लेकर गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसकी रिपोर्ट 30 अगस्त को बनाकर केंद्र संगठन को दी जानी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मेराज किछौछवी, अजय सिंह उर्फ कप्तान, पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, रेहान जैदी, संजय यादव सहित ब्लॉक कमेटी व अन्य फ्रांटल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।