{"_id":"6a7b11aaee54bf686109e3bd","slug":"video-video-37-ghata-btha-haaa-atama-sasakara-hatayara-ka-garafatara-ka-le-paca-tama-tha-raha-thabsha-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 37 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें दे रहीं दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 37 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें दे रहीं दबिश
सऊदी अरब से सात दिन पहले घर लौटे ध्रुव गुप्ता की हत्या के करीब 37 घंटे बाद मंगलवार को ध्रुव का अंतिम संस्कार धरावा सिपाह के किनारे किया गया। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से काफी देर तक बातचीत की और हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। जलालपुर के नगपुर निवासी 40 वर्षीय ध्रुव गुप्ता रविवार रात करीब 10:30 बजे बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट और अन्य खाने-पीने का सामान लेने घर से करीब 100 मीटर दूर मुकुंद कैफे गए थे। यहां पहले से मौजूद निखिल अग्रहरि, करन अग्रहरि, उसका भाई दीपक अग्रहरि और एक अन्य व्यक्ति ने डेढ़ वर्ष पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने ध्रुव की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।
गंभीर रूप से घायल ध्रुव किसी तरह घर पहुंचे लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गई थी। ध्रुव की पत्नी ऊषा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पहले सोमवार शाम नगपुर खास में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अधिकारियों के समझाने पर शव तो हटा लिया लेकिन अंतिम संस्कार नहीं किया था।
सुबह फिर भड़का आक्रोश
मंगलवार सुबह एक बार फिर परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग पर आक्रोशित हो गए। सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह, एसडीएम मधुमिता सिंह और विधायक प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय ने परिजनों से काफी देर तक बातचीत की। अधिकारियों ने परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। इस दौरान कई थानों की पुलिस मुस्तैद रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।