{"_id":"6a7ae5bc6e20b739d4076f64","slug":"video-abdakaranagara-ma-taraga-yatara-ma-gaja-bharata-mata-ka-jayaghashha-shahatha-ka-parajana-ka-kaya-gaya-samamana-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष, शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान
अंबेडकरनगर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को याद किया गया।
राजेसुल्तानपुर में नगर पंचायत के मवेशी बाग स्थित अगस्त क्रांति के महानायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बाबू वसुधा सिंह स्मारक स्थल से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। सुबह करीब आठ बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता स्मारक स्थल पर एकत्र हुए और वसुधा सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा निकाली।
संयोजक विवेक सिंह, सहसंयोजक संतोष पांडेय व कुलदीप पटवा तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में यात्रा स्मारक स्थल से शुरू होकर टीपी चौक, बलरामपुर और राजेसुल्तानपुर चौक होते हुए पुनः स्मारक स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा नगर गूंजता रहा। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने भी लोगों में उत्साह भर दिया।
भाजपा नेताओं ने नगर पंचायत के पोखर भिट्टा गांव निवासी शहीद भगवान सिंह की माता समरी देवी व भाई राम सिंह और मृत्युंजय सिंह को सम्मानित किया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वसुधा सिंह के पौत्र रुद्र प्रताप सिंह व शेखर सिंह का माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया। यात्रा में पूर्व विधायक अनीता कमल, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, मोतीलाल पासवान, सुमन पांडेय, डॉ. संजय सिंह, अभय सिंह मोनू, धर्मवीर मिश्र आदि मौजूद रहे।
जलालपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और विकास निषाद के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सरस्वती स्कूल से शुरू होकर शिवाजी तिराहे पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद दिलाने के साथ नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है। यात्रा में रामकिशोर राजभर, केशव श्रीवास्तव, डॉ. शिवपूजन वर्मा, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शाश्वत मिश्र, संजीव मिश्र, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।